रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जून। छत्तीसगढ़ नशीले पदार्थों, और द्रव्यों की तस्करी के लिए मुफीद जगह हो गया है। ओडिशा से गांजा, अफीम तो मुबंई से एमजीएम ब्राउन शुगर, और हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ न केवल बाइपास हो रहे, बल्कि रायपुर-बिलासपुर, और दुर्ग में बिकने भी लगे हैं। कुछ लोग तो इसे कोरियर, और डाक से भी मंगवाने लगे हैं। हाल में पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार भी किया है। इनमें कुछ लोगों को काफी दूर तक ट्रेस कर पकड़ा गया। दो दिन पहले तेलीबांधा पुलिस ने होटल मेरियट के बाजू सडक़ में चार ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो पेशेवर युवकों को गिरफ्तार किया था, और आज पंजाब के दो तस्कर हेरोइन के साथ पकड़े गए।
23 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के निशान सिंह और धर्मेंद्र सिंह उर्फ साबी गिरफ्तार किया गया। दोनों पंजाब के तरनतारन और अमृतसर के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि ये दोनों अफगानिस्तान से वाया पाकिस्तान होते हुए नशीली हीरोइन लाते थे। इन्हें होटल मल्टी स्टार के कमरा नंबर 101 में दबिश देकर पकड़ा।
आरोपियों से पूछताछ में आए कई लोकल लिंक के नाम सामने आए हैं। पुलिस की टीमें लोकल तस्करों की तलाश में जुटी है, आमनाका थाना और सीएसपी आजाद चौक की टीम ने कार्यवाही की। धर्मेन्द्र सिंह उर्फ साबी उम्र 40 वर्ष पता मखणविंडी तहसील अमृतसर थाना जंडआडागुरू जिला अमृतसर हालपता एम आई जी 74/75 वीर सावरकर नगर हीरपुर धरम सिंह के मकान में किराये से रहता है । इनकी तलाशी लिया लेने पर पेंट के जेब मे रखा मोबाईल चार्जर मिला जिसके अंदर खोलने पर एक सफेद पारदर्शी प्लास्टिक झिल्ली मे भरा हुआ मादक पदार्थ हीरोईन चिटटा मिला तथा एक नग इलेक्ट्रानिंक तराजु , एक नग सैमंसंग का मोबाईल एवं बिक्री की नगद रकम 5000 रूपये रखे मिला तथा दुसरे संदेही धर्मेन्द्र सिंह उर्फ साबी के जामा तलाशी पर पेंट मे जेब मे प्लास्टिक के झिल्ली मे भरकर रखा मादक पदार्थ हीरोईन चिटटा रखे मिला। इनके खिलाफ थाना आमानाका में धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है।
हीरोईन (चिटटा ) कुल वजन 23 ग्राम कीमत करीबन 1,15,0000 रूपये, दो मोबाईल, एक चार्जर, नगदी रकम 5000 रूपये, एक इलेक्ट्रानिक तराजु छोटा वाला पुरानी बैटरी वाल।