रायपुर
केंद्र में एडिशनल सेक्रेटरी हो गए हैं लेकिन राज्य से प्रोफार्मा प्रमोशन नहीं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जून। ड्यू डेट आते ही अपनी पदोन्नति में आगे रहने वाले आईएएस अफसर इस बार छह महीने पिछड़ते नजर आ रहे हैं। ये अफसर केंद्र में एडिशनल सेक्रेटरी हो गए हैं लेकिन राज्य ने उन्हें अब तक प्रोफार्मा प्रमोशन नहीं दिया है । केंद्र में प्रतिनियुक्त अफसरों को दिए जाने वाली पदोन्नति की एक प्रक्रिया है।
वर्ष 2016 से लेकर अब तक करीब 18 आईएएस अफसर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं । इन्हें हर वर्ष दिसंबर में पदों की रिक्तियों के अनुसार पदोन्नति देने का नियम भी है। लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ के अफसर पिछड़ गए हैं। हालांकि जब भी पदोन्नत होंगे ,उन्हें बैक डेट से ही वेतन भत्ते का लाभ मिलेगा। केंद्र में प्रतिनियुक्त हैं तो प्रोफार्मा और राज्य में है तो तत्काल पदनाम परिवर्तन हो जाता है ।
राज्य में अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के पद रिक्त होने के बावजूद अब तक यह प्रक्रिया अंजाम तक नहीं पहुंची है। राज्य में एसीएस के पांच पद हैं लेकिन इस समय दो रेणु पिल्लै, सुब्रत साहू ही कार्यरत हैं। इनमें से भी रेणु जुलाई में दिल्ली जा रहीं है । ऐसे में साहू ही रह जाएंगे।
एसीएस के पदों पर पदोन्नति न की गई तो जैन,साहू के अवकाश पर जाने पर वरिष्ठ प्रमुख सचिव मनोज पिंगुवा कार्यकारी मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। एसीएस के रिक्त पदों के लिए पिंगुवा के अलावा महानदी भवन में कार्यरत शहला निगार (2001) बैच की अफसर ही हैं । इनसे उपर के सुबोध सिंह, सोनमणि बोरा केंद्र में और निहारिका बारिक दो वर्ष की अवकाश पर हैं।
अमित अग्रवाल, रिचा शर्मा, निधि छिब्बर, विकास शील, मनोज पिंगुवा, डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, गौरव द्विवेदी, सुबोध सिंह सभी एसीएस के लिए फिट हैं। इनके प्रमोट होने पर निहारिका, प्रमुख सचिव, और उनके बाद वाले सचिव बनेंगे। पदोन्नत नहीं किए जाने से इन अफसरों को पदनाम के साथ वेतन बैंड या भी नुकसान हो रहा है। नये प्रमोशन ईयर के छ माह बीतने के बाद भी पुरानी पदोन्नति के लिए डीपीसी नहीं हो पाई है। और उधर केंद्र में प्रतिनियुक्ति कोई भी अफसर अब कम से कम लोकसभा चुनावों तक तो लौटना नहीं चाहता। डेपुटेशन खत्म होने से पहले उसे बढ़ाने की जुगत में हैं।
डेपुटेशन रिजर्व कोटा दोगुना हुआ
इधर केंद्र में प्रतिनियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ के पुराने कोटे के हिसाब से फुल हो गया है । पूर्व में 18 आईएएस अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जा सकता था। इसमें बीती जनवरी में वृद्धि की गई है। अब 40 का कोटा है।
ये हैं प्रतिनियुक्ति पर
अमित अग्रवाल, रिचा शर्मा, निधि छिब्बर, विकास शील,डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, गौरव द्विवेदी, सुबोध सिंह, सोनमणि बोरा, डॉ. रोहित यादव, रितु सेन, अविनाश चंपावत, पी. संगीता, अमित कटारिया,रजत कुमार, मुकेश बंसल,केसी. देवसेनापति , एलेक्स पॉल मेनन, शिव अनंत तायल।