रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जून। कर्मचारियों का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प रायपुर जिला शाखा रायपुर के चुनाव आज कर्मचारी भवन हुए। रामचन्द्र तांडी जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये । निर्वाचन अधिकारी अजय तिवारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक जाधव ने बताया कि तिल्दा,धरसीवां, अभनपुर एवं रायपुर के केंद्रों में मतदान होने के बाद मतपेटी तत्काल प्राप्त होते ही देर रात तक कर्मचारी भवन रायपुर में मतगणना की गई। सभी मतदान केंद्रों में कुल 804 मत डाले गये । इसमे रामचंद्र तांडी को कुल 434 जवाहर यादव को कुल 376 मत प्राप्त हुए। 5 मत अवैध हुए। इस तरह रामचन्द्र तांडी को 69 मतों से विजयी रहे। उन्हें सगठन के रायपुर जिला शाखा का अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय तिवारी ने किया।
राउंड -रामू - जवा
1/- 26 -24
2/- 26 -23
3/- 36-14
4/- 40-10
5/- 35-15
6/- 25-23
7/- 22-28
8/- 29-21
9/- 24-26
10/- 28-22
11/- 22-28
12 वें - 27- 23