रायपुर

सडक़ किनारे बिक रही शराब, राहगीर हलाकान, 25 गांवों में आक्रोश
15-Jun-2023 7:26 PM
सडक़ किनारे बिक रही शराब, राहगीर हलाकान, 25 गांवों में आक्रोश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जून। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक व्यस्त सडक़ मार्ग के ग्राम सोनपैरी व बडग़ांव में खुले आम अवैध शराब बिक्री से राहगीर परेशान व हलाकान हो चले हैं ।

किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने इन दोनों ग्रामों के सरपंच को पत्र लिख न केवल राहगीरों के वरन् ग्रामहित में भी ग्रामीण व्यवस्था के तहत अथवा पुलिस प्रशासन के सहयोग से इस पर स्थायी रोक लगाने त्वरित पहल का अनुरोध किया है । साथ ही मंदिर हसौद थाना प्रभारी विरेन्द्र चंद्रा को इसकी प्रति भेज राहगीरों को अवांछनीय हरकतों से निजात दिलाने त्वरित ठोस स्थायी कार्यवाही का आग्रह किया है ।

छतौना - दरबा -  टेकारी - नारा - लखौली सडक़ मार्ग पर पड़ता है ग्राम सोनपैरी व बडग़ांव । लगभग 25 - 30 ग्रामों के ग्रामीण दिन - रात इस सडक़ मार्ग से गुजरते हैं । इन दोनों ग्रामों के बीच की दूरी बमुश्किल 5-6 किलोमीटर है पर इन दोनों ग्रामों में शराब बिक्री की वजह से अघोषित भ_ी का माहौल बना रहता है । पहले इन दोनों ग्रामों के बीच पडऩे वाले ग्राम कुटेसर में भी सडक़ किनारे अघोषित भ_ी का माहौल बना रहता था पर राहगीरों सहित श्री शर्मा के सक्रियता व थाना अमला के दबिश के चलते फिलहाल इस ग्राम में सडक़ किनारे अवैध शराब बिक्री थमा हुआ है लेकिन सोनपैरी व बडग़ांव में स्थिति बेहाल है ।


अन्य पोस्ट