रायपुर

शराबबंदी पर सरकार का यू-टर्न
15-Jun-2023 7:21 PM
शराबबंदी पर सरकार का यू-टर्न

रायपुर, 15 जून। छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया श्री भूपेश बघेल एवं जन सूचना पत्र निर्माण समिति के संयोजक श्री टी एस सिंहदेव ने चुनावी घोषणा पत्र में शराबबंदी का वादा छत्तीसगढ़ की जनता व महिलाओं से किया था। अब सरकार के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यू-टर्न लेकर शराबबंदी के स्थान पर नशाबंदी की बात कर छत्तीसगढ़ की जनता के मतों की उपेक्षा कर उनका अपमान कर रहे हैं।

 आम आदमी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय एवं जिला सचिव विजय कुमार झा ने कहा है किइस निर्देश से स्पष्ट है कि अब छत्तीसगढ़ में शराबबंदी नहीं होगा। छत्तीसगढ़ की जनता स्वाभिमानी व सरल शांत स्वभाव की धनी है। वह वादाखिलाफी धोखेबाजी के खिलाफ सदा रहती है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में शराबबंदी के नाम पर यू-टर्न ले रही


अन्य पोस्ट