रायपुर

दुर्ग में विशिष्ट लोगों के घर जाएंगे अमित शाह
14-Jun-2023 8:27 PM
दुर्ग में विशिष्ट लोगों के घर जाएंगे अमित शाह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जून। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 22 तारीख को सभा में करीब 50 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने बुधवार को प्रमुख नेताओं के साथ बैठक भी की। कहा जा रहा है कि शाह दुर्ग-भिलाई में समाज के विशिष्ट लोगों के घर भी जा सकते हैं।

माथुर का आज दुर्ग जाने का कार्यक्रम भी था। मगर उन्होंने कार्यक्रम स्थगित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बताया गया कि अमित शाह का कार्यक्रम  पर चर्चा के लिए दुर्ग के प्रमुख नेताओं को भी बुलाया गया था।

शाह का प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक शाह दुर्ग में सभा ले सकते हैं। इसमें 50 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य है। शाह समाज के विशिष्टजनों के घर भी जा सकते हैं।  यही नहीं, केन्द्रीय गृहमंत्री दुर्ग में पार्टी दफ्तर का उद्घाटन भी कर सकते हैं।

बताया गया कि प्रदेश दफ्तर प्रस्तावित कार्यक्रमों की केन्द्रीय गृहमंत्री के ऑफिस को भेजेगी। वहां से अनुमति के बाद कार्यक्रमों की सूची जारी की जाएगी। 


अन्य पोस्ट