रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जून। नगर निगम हिन्द स्पोर्टिंग मैदान लाखेनगर में खिलाडिय़ों, खेल प्रेमियों की मांग पर स्टेडियम का निर्माण करवाएगा। इस फुटबॉल मैदान को अवैध कब्जों से पूरी तरह से सुरक्षित रखने लगभग 180 मीटर में 7 फीट ऊँची बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी। आज महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर पश्चिम विधायकविकास उपाध्याय, निगम सभापति प्रमोद दुबे ने श्रीफल फोड़ एवं कुदाल चलाकर भूमि पूजन किया।
इस मौके पर निगम लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, एमआईसी सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि आकाश दुबे, हिन्द स्पोर्टिंग एसोसिएशन के मनोज तिवारी जोन 5 के कमिश्नर सुशील कुमार चौधरी, ईई विमल शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पिछले दिनों सीएम भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की थी। ढेबर ने जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियन्ता से मैदान को कब्जों से मुक्त कर बाउंड्रीवाल का निर्माण एवं विकास प्राथमिकता से करवाने निर्देशित किया।