रायपुर

बैस ने ऑक्सीजोन देखा, ढेबर मयंक को बताई खामियां
14-Jun-2023 8:22 PM
बैस ने ऑक्सीजोन देखा, ढेबर मयंक को बताई खामियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जून। महाराष्ट्र के गवर्नर रमेश बैस बुधवार सुबह ऑक्सिजन पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यपाल रमेश बैस के साथ महापौर एजाज ढेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा, कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी, मौजूद रहे। बैस ने कहा कि ऑक्सीजोन शहर के बीचो-बीच स्थित इतनी बड़ी जगह थी, जिसका कोई उपयोग नहीं हो रहा था. आजकल हर किसी में हेल्थ अवेयरनेस बढ़ी है. लोगों को वाकिंग के लिए, जोगिंग करने के लिए कोई ऐसी जगह नहीं थी, जिसमें अपना काम कर सके।  ये ऑक्सीजोन बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है।

बैस ने बताया कि कल मुंबई से आया था, उसके बाद अपने  घर की छत पर गया, तो देखा कि इसमें थोड़ा थ्रेडिंग की जरूरत है, सफाई की जरूरत है। जो अनुपयोगी छोटे-छोटे झाड़ हैं, बड़े झाड़ जिसकी डंगाल आड़ा तिरछा है।  उसको अगर ठीक कर देंगे, तो एक अच्छा गार्डन हो जाएगा। यह समय अभी है। अभी कटिंग हो जाएगी। तो बरसात में पेड़ों में नए पत्ते आएंगे। एक अच्छा सा गार्डन हो जाएगा।


अन्य पोस्ट