रायपुर
बीआईएस का छापा
14-Jun-2023 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जून। राजधानी में भारतीय मानक संस्थान ने बैजनाथ पारा में संचालित एक दुकान में रेड मारी है। यहां डुप्लीकेट पानी बोतलों की पैकिंग किया जा रहा था जिस पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बैजनाथपारा में नकली पानी बोतलों की पैकिंग और बिक्री की सूचना पर टीम पहुंची हुई थी। यहां मुन्ना पान दुकान के बगल की गली में डुप्लीकेट पानी पैकिंग और पानी बोतल में फर्जी आई एस आई मार्क लगाकर बेचा जा रहा था. भारतीय मानक संस्थान की टीम ने वहां दबीश देकर जब्ती के साथ सीलबंदी की कार्रवाई की है। ब्यूरों ने सैफ मेमन पर प्रकरण दर्ज किया। यह फैक्ट्री सालों से बंद थी, और ब्लू स्काई नाम से पैकिंग की जा रही थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे