रायपुर
रायपुर, 14 जून। नगर निगम की अजा एवं जजा कल्याण विभाग की सलाहकार समिति की बैठक विभाग के अध्यक्ष सुन्दरलाल जोगी की अध्यक्षता एवं निगम सभापति प्रमोद दुबे की विषेष उपस्थिति में हुई। सलाहकार समिति सदस्य जोन 7 अध्यक्ष मनीराम साहू, जोन 8 अध्यक्ष घनश्याम छत्री, पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत, धनेष बंजारे, रवि ध्रुव, प्रकाश जगत, अपर आयुक्त अरविंद शर्मा, विभाग की प्रभारी अधिकारी उपायुक्त श्रीमती कृष्णा देवी खटीक जोन 3 के प्रभारी जोन कमिश्नर लोकेष चंद्रवंशी, जोन 9 के सहायक राजस्व अधिकारी विजय शर्मा भी शामिल हुए। सभापति दुबे ने निर्देशित किया कि जाति प्रमाण पत्र बनाने किये गये नियमानुकुल सरलीकरण कर अधिकाधिक संख्या में पात्रों के जाति प्रमाण पत्र नियमानुसार बनाकर दें। नियमों में सरलीकरण पश्चात पात्र 23 लोगो को जाति प्रमाण पत्र बनाकर दिये जा चुके है। सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुन्दरलाल जोगी ने विकास कार्य के लिए निगम के बजट में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के वार्डों में 50 लाख रू. का प्रावधान करने धन्यवाद दिया। गया। बैठक में न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए अजा,जजा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 58 प्रतिशत पदोन्नति / आरक्षण के संबंध में चर्चा एवं विचार विमर्श किया। वहीं इन वार्ड क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए राशि आबंटन की मांग की।