रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जून। शहर के तेलीबांधा इलाके में गुरुद्वारे के पीछे मौलीपारा में देर रात गिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित हो कर घर में जा घुसा। इस हादसे में एक बच्चे को चोट आने की खबर है ।
मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा मौलीपारा गुरुद्वारे के पीछे नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने गिट्टी से भरी ट्रक घर में घुसा दी। मौके पर मौजूद लोगों की माने तो ड्राइव ने संतुलन खो दिया और अनियंत्रित हो कर ट्रक घर में जा घुसी। इस हादसे के चपेट में एक 15 साल का मासूम के पैर में चोट आई है तो वही वहा खड़े कुछ ठेले और गाडिय़ां को भी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद मौके से ड्राइवर फरार होगया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर ड्राइवर की खोज कर रही है।
एक हफ्ते के अंदर राजधानी में ये दूसरा मामला है। बड़ा अशोक नगर दुर्गा चौक स्थित ठगे यादव नामक बुजुर्ग के घर में कार घुस गई थी। एक वेगनार कार टेलर युवक और साइकिल बनवाने आए युवक को कुचलते हुए घर में जा घुसी थी। कार ने बाइक को भी रौंदा था। इस हादसे में दो लोगों को गंभीर चोट आई थी। कार ड्राइवर शराब के नशे में था।