रायपुर

रेणु पिल्ले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में सचिव नियुक्त
14-Jun-2023 8:15 PM
रेणु पिल्ले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में सचिव नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जून। एक और वरिष्ठ अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहीं हैं। केंद्र ने उनकी नियुक्ति भी कर दी है। 1991 बैच की आईएएस और एसीएस रेणु जी पिल्ले अगले माह अपना प्रभार लेंगी। वह राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में सचिव नियुक्त की गईं  हैं। वर्तमान में सचिव उपमा श्रीवास्तव रिटायर हो रही है। रेणु दूसरी बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गईं हैं।  इससे पहले वह 2011 में राज्य की जनगणना आयुक्त नियुक्त हुई थीं। बेहद सौम्य और ईमानदार अफसरों में शामिल बीते 20-22 वर्षों में राज्य के हर विभाग की जिम्मेदार संभाल चुकी है। उनकी यह प्रतिनियुक्ति की यह प्रक्रिया काफी गोपनीय रही। आवेदन से लेकर नियुक्ति आदेश तक की किसी को खबर नहीं लगी। उन्हें, अमिताभ जैन के बाद राज्य की पहली महिला सीएस के रूप में देखा जा रहा था।  लेकिन अब उनके पांच वर्ष तक दिल्ली में रहने की संभावना है।

 


अन्य पोस्ट