रायपुर
पौने दो लाख के स्कूल बैग, कंपास, पेंसिल, टॉयस, डायरी, पानी बॉटल जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जून। डिजनी इंटरप्राइजेस आईएनसी एवं मार्वल कैरेक्टर्स आईएनसी कंपनी के नकली स्कूल बैग, कंपास, पेंसिल, टॉयस, डायरी, पानी बॉटल की बिक्री करने वाला अन्नपूर्णा सेल्स का संचालक कुमार रंगवानी,पूजा ट्रेडर्स के संचालक संजय देवानी को गिरफ्तार किया है। वहीं मंगलवार को शारदा चौक के पास नकली सामान बेचते महेश बजाज, और भीष्म बजाज के शॉप में दबिश देकर पकड़ा। आरोपी के दुकान में डिजनी इंटरप्राइजेस एवं मार्वल कैरेक्टर्स ब्रांण्ड का नकली सामान बेच रहे थे। उनके कब्जे से 20,165 रूपए और 36,985 रूपए का बैग और स्टेशनरी जब्त किया।
शाहिद हुसैन शाह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लक्ष्मी नगर नई दिल्ली में रहता है। जो डिजनी इंटरप्राइजेस एवं मार्वल कैरेक्टर्स कंपनी का प्रतिनिधि है। बाजार में कम्पनी का नकली सामान बिकने की शिकायत मिली की रायपुर के नयापारा स्थित अन्नपूर्णा सेल्स के संचालक कुमार रंगवानी और पूजा ट्रेडर्स में डिजनी इंटरप्राइजेस आईएनसी एवं मार्वल कैरेक्टर्स कंपनी का नकली समान बेचा जा रहा है।
आलाधिकारियों के निर्देश पर एण्टी क्राईम साईबर यूनिट पुलिस की संयुक्त टीम ने उसके बताए गए दुकान पर जाकर जांच करने पर नकली होना पाया गया। जिस पर अन्नपूर्णा सेल्स शॉप के संचालक कुमार रंगवानी के कब्जे से डिजनी और मार्वल कैरेक्टर्स कंपनी के नकली स्कूल बैग, कंपास, पेंसिल, टॉयस, डायरी, पानी बॉटल कीमत 1 लाख 40 हजार रूपए और पूजा ट्रेडर्स से 36,985 रूपए का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर धारा 63 कॉपी राईट एक्ट, 103 ट्रेडमार्क एक्ट का अपराध दज कर कार्रवाई की गई।