रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जून। पुरानी बस्ती इलाके के एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर कमरे में रखे आलमारी से जेवरात और 2 लाख 98 हजार का सामान चुरा ले गया।
पुलिस के मुताबिक चंद्रशेखर सोनकार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सोनकरपारा पुरानी बस्ती में परिवार के साथ रहता है। जहां वह रोज की तरह रविवार की रात को उसका परिवार खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरों में आराम कर रहे थे। इसी बीच को अज्ञात चोर घर में सब को सोता देख कमरे के अंदर धुस कर आलमारी में रखा जेवरात और 18 हजार रूपए नगदी कुल पौने तीन लाख का सामान चोरी कर फरार हो गया। सुबह जब नींद खुली तो देखा की घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी खुला हुआ था। और उसमें रखा सोना, चांदी के जेवर और नगदी वहां नहीं था। बाहर हॉल में आकर देखा तो वहां रखा लेपटॉप और टेबल में रखा मोबाइल भी नहीं था। कोई अज्ञात चोर उसे चुरा ले गया। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। चंद्रशेखर ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई।
इधर आजाद चौक के पास यशवंत अस्पताल के पास रखी स्कूटी सीजी 04 एचएस 2084 को कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। जिसकी रिपोर्ट किशोर गिरी भटट ने थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज का अवलोकन कर आरोपी की तलाश की जा रही है।