रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 जून। राज्य शासन ने कोल लेवी वसूली मामले में जेल में निरूद्ध खनिज विभाग के दो अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। ये दोनों अधिकारी पिछने 6 माह से न्यायिक रिमांड पर रायपुर केंद्रीय जेल में सजा काट रहे है। खनिज विभाग के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक खनिज विभाग के उप संचालक शिवशंकर नाग और संदीप नायक को पिछले महीने निलंबित किया गया है। उनका निलंबन 19 मई को भूतलक्षी प्रभाव से पगभावशील होगा। यह आदेश अब तक सार्वजनिक न करते हुए चंद अधिकारियों के ही बीच सर्व किया जाएगा।
वर्ष 22 के अक्टूबर में पांच सौ करोड़ से अधिक के कोल लेवी मामले में ईछी ने शिवशंकर नाग को जगदलपुर से और संदीप नायक को धमतरी से 24 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उसके बाद दोनों 19 मई तक कार्य पर बने रहे। नियमानुसार गिरफ्तारी के 48 घंटे बाद निलंबन अनिवार्य है। खनिज विभाग में पहले निलंबन करे या न करे की स्थिती बनी रही। फिर निलंबन आदेश तैयार किया गया। इसे जारी करने को लेकर भी प्रशासनिक द्वंद मचा । अंतत: 19 मई को भूतलक्षी (बैक डेट)प्रभाव से जारी किया गया। बता दे कि कोल लेवी के मामले में समीर विश्रोई और सौम्या चौरसिया भी जेल निरूद्ध है। उनके निलंबन आदेश भी गिरफ्तारी के महीनों बाद जारी किए गए।
एसएस नाग और संदीप नायक कोल लेवी स्कैम के दौरान कोरबा, रायगढ़ सूरजपुर में पदस्थ रहे हैं। इनके ठिकानों पर आयकर के बाद ईडी ने भी दबिश दी थी।
कुंजाम ने संचालक पद सम्हालने से किया इंकार
इधर हाल ही में हुए तबादलों में खनिज संचालक बनाए गए के डी कुंजाम ने पद सम्हालने से अनिच्छा जताई है। पिछले दिनों कुंजाम ने प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू (एसीएस)से मिलकर मौखिक और लिखित रूप में अपने फैसले सेअवगत करा दिया है। सूत्रों के अनुसार कुंजाम खनिज सचिव (विशेष सचिव स्वतंत्र प्रभार) जेपी मौर्या से वरिष्ठ है कुंजाम 09 और मौर्या 10 बैचके अफसर है। ऐसे में एक कनिष्ठ अफसर के नीचे काम करने में मानसिक प्रशासनिक दिक्कते होती है। इसे देखते हुए मौर्या ने संचालनालय में वरिष्ठ अफसर अनुराग दीवान को संचालक का अस्थाई पद भार दिया है। दीवान से वरिष्ठ अफसर महेश बाबू खनिज भवन से बाहर (खेल संचालनालय) होने के कारण उन्हें यह अवसर नहीं मिला।