रायपुर

खेल परिसर गोगांव में प्रवेश 28 जून तक
13-Jun-2023 6:55 PM
खेल परिसर गोगांव में प्रवेश 28 जून तक

रायपुर, 13 जून। जिले के शासकीय बालक खेल परिसर गोगांव (अन्य पिछडा वर्ग) में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छात्रों के प्रवेश के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रवेश के लिए पंजीयन फार्म नि:शुल्क रखा गया है। फार्म भरने की अंतिम तिथि 28 जून तक निर्धारित की गई है। यह पंजीयन फार्म प्रवेश पंजीयन फार्म बालक खेल परिसर (अन्य पिछड़ा वर्ग) छात्रावास शा.पूर्व माध्यमिक शाला, गोगांव बाजार चौक रायपुर से कार्यालयीन दिवस में समय 10 बजे से 2 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। अंतिम चयन 1 जुलाई एवं 2 जुलाई को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, बाजार चौक गोगांव रायपुर में सुबह 9 बजे से किया जावेगा।

संस्था में प्रवेश केवल अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिये है। इस में प्रवेश के लिए बालकों की  आयु निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार कक्षा 6वीं के लिये- 11वर्ष, कक्षा 7वीं के लिये- 12वर्ष, कक्षा 8वीं के लिये- 13वर्ष होगी। खिलाड़ी छात्र एवं ऊंचे कद के छात्रों को प्राथमिकता दी जायेगी।

अंतिम चयन चयन प्रक्रिया 10 बेटरी टेस्ट के आधार पर किया जावेगा। इन टेस्ट में शटल रेस, गतिशील स्फूर्ति परीक्षण, उछाल परीक्षण,  संचालित गति परीक्षण, गतिशील शक्ति परीक्षण, शरीर के ऊपरी भाग को मोडऩे संबंधी परीक्षण, पुशअप, लेग रेंजिग, सिटअप, सहन शक्ति दौड़ शामिल हैं। छात्रों को उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खातें छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साईज का फोटो लाना अनिवार्य है।

सहायक आयुक्त ने बताया कि चयन प्रक्रिया हेतु छात्रों को स्पोटर्स किट (टी शर्ट, निकर, जूता) में उपस्थित होना होगा। चयनित छात्रों को प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक एवं शाम 4 बजे से सूर्यास्त तक खेल मैदान में अभ्यास करना अनिवार्य होगा। इसके लिए आवास, नास्ता, भोजन, गणवेश, ट्रेकसूट, जूता, मोजा एवं शिष्यवृत्ति तथा छ.ग. शासन द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली अन्य सुविधाएं नि:शुल्क होगी। विस्तृत जानकारी के लिये खेल परिसर कोच गोगांव रायपुर से मो.नं. 9752126662 या 9424166328 एवं अधीक्षक 8827380481- पर कार्यालयीन अवधि में संपर्क किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट