रायपुर
केन्द्र ने धान खरीदने 51 हजार करोड़ दिए-साव
13-Jun-2023 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 जून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर को चुनौती देते हुए कहा एक और प्रेस वार्ता लें और बताएं चावल खरीद कर केंद्र ने राज्य सरकार को कितनी राशि दी बताए।
राज्य सरकार दोहरी बात करती है जनता के बीच कुछ, प्रेस वार्ता में कुछ और विधानसभा में कुछ और। साव ने कहा विधानसभा में राज्य सरकार यह स्वीकार कर चुकी है कि वह केंद्र की एक एजेंसी के रूप में ही धान खरीदी करती है, यह भी स्वीकार कर चुकी है कि केंद्र ने पिछले दिनों 51 हजार करोड़ रुपए की राशि दी है यह आंकड़ा अब और भी ज्यादा बढ़ चुका है मोहम्मद अकबर एक और प्रेस वार्ता करें और केंद्र से कितनी राशि मिली है उसके आंकड़े सार्वजनिक करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे