रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 जून। महापौर एजाज ढेबर ने जोन 5 के कार्यों की समीक्षा की। इसमें जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री मन्नू विजेता यादव, निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, ज्ञानेश शर्मा, एमआईसी सदस्य जितेन्द्र अग्रवाल, पार्षद मृत्युंजय दुबे, श्री उत्तम साहू, जोन 5 जोन कमिश्नर सुशील कुमार चौधरी समेत सभी अधिकारी मौजूद थे।
महापौर ने मानसून की पहली बारिश के पूर्व जोन के सभी वार्डों के समस्त नालों एवं नालियों की पूर्ण सघन सफाई अभियान पूर्वक करवाने के निर्देश दिये, ताकि बारिश में कहीं पर भी जल के भराव की समस्या ना आने पाये. महापौर ने जोन अधिकारियों को वार्डों का भ्रमण कर जनसमस्याओं का त्वरित निदान करना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये हैं.महापौरएजाज ढेबर ने जलापूर्ति व्यवस्थित तौर पर सतत मॉनिटरिंग करवाकर प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश कार्यपालन अभियन्ता अमृत मिशन को दिये हैं.महापौर ने प्रभारी कार्यपालन अभियन्ता विद्युत को पार्षदों से समन्वय रखकर जनहित में वार्डों में समुचित प्रकाश व्यवस्था बारिश प्रारम्भ होने के पूर्व दिया जाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया है।
आमापारा चौक में आये दिन होने वाले यातायात जाम की जनअसुविधा शीघ्र दूर करवाने जनहित में यातायात पुलिस प्रशासन से समन्वय रखकर जीईमार्ग में यातायात सुगम बनाने सडक़ों को अवैध कब्जोँ से मुक्त करवाने अभियान चलाने कहा।
सतत रूप से चलवाया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।