रायपुर

ब्रांडेड कम्पनी का नकली सामान बेचते दुकान संचालक गिरफ्तार
13-Jun-2023 6:47 PM
ब्रांडेड कम्पनी का नकली सामान बेचते दुकान संचालक गिरफ्तार

रायपुर, 13 जून। राजधानी के शारदा चौक के पास एक बजाज ट्रेवलिंग बैग के स्टोर्स में डिजनी और मार्वेल के कैरेक्टरों वाला नकली बैग बेचने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने दुकान में दबिश देकर 413 ब्रांडेड कम्पनी का नकली बैग जप्त किया है। आरोपी के खिलाफ कॉपी राईट 63 ट्रेड मार्क अधिनियम 103 का अपराध दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार शाम की है। साहिद हुसैन साह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बजाज ट्रेवलिंग बैग स्टोर्स आरडीए बिल्डिंग शारदा चौक के पास स्थित दुकान में डिजनी और मार्वेल के कैरेक्टर वाले प्रिंटेड बैग को बेचा जा रहा था। जिस पर प्रार्थी के द्वारा जांच करने पर पाया गया। जिसके बाद उसने थाना में कॉपी राईट (ब्रांडेड कम्पनी) का नकली माल बेचने की शिकायत की।

 पुलिस ने दुकान संचालक महेश बजाज,भीष्म बजाज के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर 413 बैग को जब्त किया।


अन्य पोस्ट