रायपुर

सूने मकान से ढाई लाख के जेवर, नकदी चोरी कर फरार नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार
13-Jun-2023 6:45 PM
 सूने मकान से ढाई लाख के जेवर, नकदी चोरी कर फरार नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 जून। आरंग इलाके के भानसोज के सूने मकान से लाखों की चोरी कर फरार दो नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार।

घनश्याम गायकवाड ने 23 मई को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम भानसोज में रहता है। और स्वयं का किराना दुकान चलाता है। जो 20 मई को दोपहर करीब 2.00 बजे किराना दुकान को बंद कर घर के चैनल गेट और दुकान के शटर व पीछे तरफ ताला लगाकर अपने परिवार के साथ अपने ससूराल ग्राम दादर जिला दुर्ग गया हुआ था। जो दूसरे दिन शाम को परिवार के साथ वापस घर आए तो देखा की घर में लगा चैनल गेट का ताला टुटा हुआ था। अंदर जाकर देखे तो कमरे में रखे आलमारी खुली थी। उसमें रखे सोने चांदी के जेवर कुल 1,90,400 रूपए और नगदी 70,000 रूपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया । रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की गई।

इसी बीच मुखबीर की सूचना पर गौरव उर्फ विक्की एवं अन्य 2 नाबालिग को पकड़ा। पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी गौरव उर्फ विक्की बघेल से चोरी की 4 चांदी का पायल, 2 चांदी का लच्छा,2 ऐठी, 1 चांदी का माला, 2 चांदी का सिक्का, 4 बिछिया, 2 सोने का टाप्स, 2 चांदी का चाबी गुच्छा बरामद कर जप्त किया गया। विधि से संघर्षरत 2 बालकों के कब्जे से 15हजार  रूपये बरामद किया। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट