रायपुर
पत्नी, पुत्री के साथ रायपुर लौट रहे हवलदार की ट्रेन में मौत
13-Jun-2023 6:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 जून। छत्तीसगढ़ पीएचक्यू में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल की ट्रेन में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।अनूपपुर में मौत हुई है।वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ रायपुर आ रहे थे। हवलदार अनिरुद्ध कुमार दीक्षित ( उम्र 56) रायपुर के बोरियारोड दामोदर उद्योग क्षेत्र के पीछे निवासी है।जो बेतवा एक्स्प्रेस ट्रेन से कानपुर से आ रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, वह सुबह करीब 8:00 बजे ट्रेन में शौच के लिए गए लेकिन कुछ देर तक नहीं लौटे।ऐसे में उनकी पत्नी अन्नपूर्णा दीक्षित शौचालय के पास गई तो देखा कि वह गिरे पड़े है। यह देखते ही अफरातफरी मच गई। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर उसका शव अनूपपुर में ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कर्मियों ने नीचे उतारा। और तुरंत जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे