रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जून। शनिवार आधी रात बाद शंकर नगर स्थित दूरदर्शन केन्द्र के सामने मुख्य मार्ग में कार खड़ी कर हंगामा करनेवाले युवकों को खम्हारडीह पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। ये युवक कार क्रमांक सी जी/04/एल पी/9383 एवं सी जी/12/आर/7773 को बीच रोड में खड़ा कर यातायात बाधित कर रोड में डांस कर रहे थे, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर में खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा वीडियो में दिख रहे वाहनों एवं व्यक्तियों के संबंध में पतासाजी की। इस दौरान वाहन मालिक/चालक संजय सिंह राजपूत पिता जयहिन्द सिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी ओलम्पस जिम के पास सिविल लाईन, निखिल एस. पिल्ले पिता सुरेश के. पिल्ले उम्र 23 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कचना खम्हारडीह के विरूद्ध धारा 283 भादवि., मोटर व्हीकल एक्ट एवं उनके 5 साथियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की है।