रायपुर

बीरगांव के तीन युवक एयरपोर्ट के पास खदान में डूबे मौत, तीनों शव मिले
12-Jun-2023 9:10 PM
बीरगांव के तीन युवक एयरपोर्ट के पास खदान में डूबे मौत, तीनों शव मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जून। बीती रात एयरपोर्ट के सामने ब्लू वाटर खदान में 3 युवकों की डूबने से मौत हो गई। नदीम अंसारी, शाहबाज अंसारी और फैजल आजम की डूबने से मौत हो गई । तीनों युवक गाजीनगर बीरगांव के निवासी हैं। ये तीनों वहां कब गए यह जानकारी नहीं मिली है। माना थाना पुलिस और एसडीआरएफ के गोताखोर शव तलाशने में जुटे । रात  नदीम अंसारी, शाहबाज आलम के शव बरामद हो गए हैं । तीसरे के लिए गोताखोर आज सुबह से जुट गए हैं ।

 जो आज काफी मशक्कत के बाद एक युवक के शव को बरामद किया गया है। बता दें कि बचाव दल अंधेरे के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, खदान में तीसरे युवक का पता लगाने के लिए टीमें लगी थी और खदान के गहरे हिस्सों में नावों पर गोताखोरों के साथ खोज अभियान चलाने के बाद तीसरे युवक की तलाश की।

 


अन्य पोस्ट