रायपुर

जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक रायपुर में, कुल 43 लोग होंगे शामिल
12-Jun-2023 9:04 PM
जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक रायपुर में, कुल 43 लोग होंगे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जून। राजधानी में सितंबर में  होने वाले त्र-20 सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके आयोजन में सुरक्षा के  मद्देनजर पुलिस प्रशासन की बड़ी बैठक हुई। प्रदेश भर के 250 पुलिस अधिकारियों को  प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

सम्मेलन 18 से 20 सितंबर को रायपुर में होगा। इसका विषय और भाग लेने वाले देशों के प्रतिनिधि मंत्रियों, अफसरों के नाम जुलाई में भेजे जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि यहां राष्ट्राध्यक्षों   की बैठक होने की संभावना कम है,बल्कि विषय विशेष पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक होगी। संकेत हैं कि छत्तीसगढ़ में वित्तीय मामलों के मंत्रियों, अफसरों की बैठक होगी। इसमें सदस्य देशों के अलावा विश्व बैंक संयुक्त राष्ट्र संघ, आईएमएफ समेत कुल 43 विशेषज्ञों का दल भाग लेगा। राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन दिल्ली या अहमदाबाद में हो सकता है।

बहरहाल  एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि अंतरराष्टीय फोरम की इस  बैठक के लिहाज से पुलिस के चुनिंदा 250  ऑफिसर की ट्रेनिंग हो रही है, जिनकी ड्यूटी लगाई जाएगी। इस बैठक में आईजी अजय यादव, आरिफ शेख, और एआईजी सुरक्षा एमएल कोटवानी भी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट