रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जून। मणिपुर के मुख्य सचिव डॉ. विनीत जोशी ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश की तिथि में वृद्धि करने का आग्रह किया है। ऐसा ही पत्र डॉ.जोशी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी लिखा है ।
पत्र में कहा है कि मणिपुर में 3 मई से जारी हिंसा की स्थिति बनी हुई है। इसके मद्देनजर राज्य में इंटरनेट और डाक सेवाएं बंद की गई है । जो अगले कुछ दिनों तक और रहेंगी। इस वजह से मणिपुर के विद्यार्थी, देश के अन्य राज्यों में स्थित कॉलेज, यूनिवर्सिटी और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए आनलाइन, ऑफलाइन आवेदन करने में असमर्थ रहेंगे। इस वजह से अपने संस्थानों में प्रवेश की तिथि बढ़ाने या डाक से जमा करने की सुविधा देने की व्यवस्था करें।
एक सर्वे से मुताबिक मणिपुर के 86.5 त्न अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर गंभीर रहते हैं तो 20 वर्ष के स्कूली बच्चे उच्च शिक्षा के लिए देश के किसी भी राज्य में जाने तैयार रहते हैं ।