रायपुर

चार ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो पेशेवर गिरफ्तार
12-Jun-2023 8:57 PM
चार ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो पेशेवर गिरफ्तार

रायपुर, 12 जून। साइबर सेल और तेलीबांधा पुलिस ने होटल मेरिएट के पास दो पेशेवर युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से चार ग्राम यह नशीला पाउडर जब्त किया। जिसकी कीमत 27 हजार रूपए से अधिक बताई गई है। पुलिस के अनुसार पेशे से इंटीयर डिजाइनर, और फोटोग्राफर यह ब्राउन शुगर बेचने ग्राहक को होटल के पास बुलाए थे। पुलिस ने मौके पर जाकर इन्हें गिरफ्तार किया। इनके नाम दिपेश चंद्रा, और सत्यप्रकाश साही बताया गया है। इस धारा-20 नार्कोटिक्स के तहत कार्रवाई कर रही है।


अन्य पोस्ट