रायपुर

पुण्यतिथि पर विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धांजलि
11-Jun-2023 10:44 PM
पुण्यतिथि पर विद्याचरण शुक्ल को श्रद्धांजलि

राजीव भवन में भी कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जून। छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के संस्थापक अध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, झीरमघाटी के शहीद विद्याचरण शुक्ल  की पुण्यतिथि 11 जून 2023, रविवार को प्रात 9.30 बजे राधेश्याम भवन, लभाण्डी में एवं विद्याचरण शुक्ल उद्यान, नगर निगम मुख्यालय के सामने प्रतिमा स्थल में सुबह पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।

 समर्थकों ने विद्या भैया अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, विद्या का नाम रहेगा, का घोष कर उनका स्मरण किया। कायक्रम में प्रमुख रुप से महामंत्री रामअवतार देवांगन, प्रवक्ता नितिन कुमार झा, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, महापौर एजाज ढ़ेबर, प्रमोद चौबे, प्रमोद तिवारी,संजय शुक्ला, एमआईसी अध्यक्षद्वय श्रीकुमार मेनन, आकाश शर्मा, पूर्व कार्यकारी महापौर मनोज कंदोई, सुरेश मिश्रा, उदयभान सिंह चौहान, सतीश पारख, शरद शुक्ला, विकास गुप्ता, मोहम्मद अंसार, छबि साहू, हामिद खान आदि काफी संख्या में विद्या भैया के समर्थकगण उपस्थित रहे।

 रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि  पर राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष  मोहन मरकाम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  इस अवसर पर मरकाम ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से विद्याचरण के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में राजेंद्र तिवारी, राष्ट्रीय सचिव अशोक राज आहूजा नेता दिलीप चौहान महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, सुरेश ठाकुर, रेखा पांडे मोहम्मद अली, गुरविंदर सिंह चड्डा  सुरेश यादव, दिनेश भूटान और रिजवाना अफरोज सुमन यादव  रत्ना पांडे  आदि  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट