रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जून। डीडी नगर क्षेत्र से इंटीरियर वाल पेपर आइटम्स के कारोबारी सिध्दार्थ आसाटकर का अपहरण करने वाले फरार 2 अंतर्राज्यीय अपहरणकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इन लोगों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सिध्दार्थ का अपहरण किया था।इसका मास्टर माईंड अंकित मिश्रा जो अपहृत सिद्धार्थ आशटकर के मकान में 5 वर्षो से रह रहा था। उसने अपने पांच साथियों के साथ अपहरण करने का प्लान बनाया था ।
अपहरणकर्ताओं ने सिध्दार्थ के परिजनों से 1 करोड़ की फिरौती मांगा था ।
इस मामले में मुख्य आरोपी अंकित मिश्रा एवं राज तोमर पिछले दिनों गिरफ्तार किया जा चुका है।अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार वरूण त्रिपाठी एवं निलेश उपाध्याय मूलत: ग्राम बिदापुर थाना कछवाह बाजार जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के निवासी है
पुलिस की नाकेबंदी, तत्परता व सजगता से पकड़े जाने के डर से अपहृत सिद्धार्थ आशटकर को कवर्धा के दशरंगपुर पास छोडक़र फरार हो गये थे। जहां से तपुलिस टीम ने सिद्धार्थ आशटकर को कवर्धा के दशरंगपुर से सकुशल बरामद किया गया था।इसमें 1 अन्य फरार है।
सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में धारा 365, 364(ए), 394, 120बी भादवि. का अपराध दर्ज किया गया है ।