रायपुर

डिसेबिलिटी पर कार्यशाला, वक्ताओं ने रखे विचार
11-Jun-2023 10:10 PM
डिसेबिलिटी पर कार्यशाला, वक्ताओं ने रखे विचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 जून। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन एबिलिटी एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में डिसेबिलिटी पर एक कार्यशाला आयोजन रायपुर के प्रधानाचार्य के लिए किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुनील जैन ने समावेशी शिक्षा पर सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों और आने वाली दिक्कतों पर रोशनी डाली। संयुक्त संचालक रायपुर संभाग योगेश शिवहरे ने डिसएबिलिटी और समाज  और निजी स्कूलों पर द्वारा आगे  क्या किया जा सकता है इस पर अपने विचार रखें ।

 कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं एबिलिटी के श्री बालाजी एवं यूनिसेफ की चेतना देसाई ने भी अपने विचार रखे। रायपुर  के करीब 200 निजी स्कूलों के प्राचार्य पूरे दिन भर की आयोजित कार्यशाला पर  अपनी उपस्थिति दर्ज की।


अन्य पोस्ट