रायपुर
टाटीबंध चौक और बूढ़ापारा का रोड 48 घंटे में बनाए, अन्यथा घेराव...
11-Jun-2023 8:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 जून। आम आदमी पार्टी ने प्रतिदिन लाखों नागरिकों को हो रही असुविधा, धूल के गुब्बारों से सांस लेने में हो रही तकलीफ की निंदा करते हुए, टाटीबंध ओवर ब्रिज के नीचे लगातार धूल उड़ रहा है। उस पर तत्काल डामरीकरण करने तथा बुढ़ापारा श्याम टॉकीज चौक में 15 दिन से सडक़ों को खोदकर गिट्टी बिछाने से कई लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। खराब सडक़ों के दाएं बाएं और जल जीवन मिशन के गड्ढे पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए मुरम मिट्टी आदि से दिन भर धूल व गाडिय़ों के चक्का जाम की स्थिति है। प्रतिदिन एक्सीडेंट होने, वाहन स्लीप होकर गिरने से दुर्घटनाग्रस्त नागरिक परेशान हैं। आम आदमी पार्टी ने दोनों सडक़ व सडक़ों के गड्ढों को 48 घंटे में बनाने पाटने की मांग की है। अन्यथा संबंधित कार्यालयों का घेराव किया जावेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे