रायपुर
रायपुर, 11 जून। श्रम विभाग के तहत सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक और उप-निरीक्षक पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले ये परीक्षा 18 जून को होने वाली थी। लेकिन व्यापमं ने इन तीन अलग-अलग पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की तारीख बढ़ा दी है। अब 18 जून के बजाय 24 जून को शनिवार दोपहर बाद 2 बजे से होगी। आपको बता दें कि कार्यालय श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ की ओर से 34 पदों पर भर्ती की जानी हैं। जारी विज्ञापन के अनुसार सहायक श्रम पदाधिकारी के 04, श्रम निरीक्षक के 14 और श्रम उप-निरीक्षक के 16 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी। श्रमायुक्त कार्यालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर से जारी विज्ञापन के अनुसार पदों की वर्गवार रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन भी किया जा सकता है। वहीं सहायक प्रबंधक उपार्जन निर्माण प्रक्रिया और सहायक प्रबंधक प्रबंधन की भर्ती परीक्षा की तारीख भी बदल गयी है। पहले ये दोनों परीक्षा 11 जून को होने वाली थी, लेकिन अब 13 जून को होगी।