रायपुर
रायपुर, 11 जून। जीवन में, लक्ष्य का होना बहुत ही जरूरी होता है। जो घर परिवार- गुरुजनों से मिलता है, बस प्राप्त करने के लिए लगन, मेहनत और अपना दृढ़य संकल्प होना जरूरी होता है । सफलता प्राप्त करने के बाद निश्चय ही बहुत खुशी महसूस हुई, लेकिन यह खुशी दुगनी हो गई जब यह सुनने को आया कि मेधावी विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर से आनंदमयी यात्रा (जायराइड) कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर प्रदेश में पहली बार कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी बच्चों को अनूठे अंदाज में सम्मानित किया गया । 7 सीटर हेलीकॉप्टर में एक बार में 7 विद्यार्थी सैर कर रहे हैं।
अपने समय की मैरिड लिस्ट में रही निशा माहेश्वरी ने उन विद्यार्थी से मिली और बताया कि वह इतने खुश थे, उनकी खुशी में चार चांद लग गया हो जैसे, यह सब हमारे यशस्वी माननीय मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा मिली खुशी ,जिन्होंने इस पर भी ध्यान दिया ।