रायपुर

हिर्री के पास खेत में कार पलटी आबकारी अफसर मृत, पत्नी गंभीर
11-Jun-2023 12:10 AM
हिर्री के पास खेत में कार पलटी आबकारी अफसर मृत, पत्नी गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जून। बिलासपुर के हिर्री थाना के पास खेत में एक कार दुर्घनाग्रस्त हुई। यह कार रायपुर में पदस्थ एक महिला डिफ्टी कलेक्टर निधि साहू की बताई गई है। इस सरकारी कार से महिला अफसर  के भाई एवं भाभी रायपुर आ रहे थे। तभी हिर्री के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार एक बाइक सवार को बचाते समय अनियंत्रित होकर  खेत में जा गिर। इसमें सहायक आबकारी अधिकारी विष्णु साहू की मौके पर मौत हो गई, और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सरगावं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  दो माह पहले ही विष्णु साहू एईओ के पद पर वेलकम डिस्टलरी, बिलासपुर में पदस्थ हुए थे। उनकी बहन 2014 बैच की डिप्टी कलेक्टर रायपुर में भू अभिलेख विभाग में पदस्थ है।


अन्य पोस्ट