रायपुर
रायपुर, 10 जून। प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों के सबसे बड़े संयुक्त संगठन फेडरेशन की 12 जून को 4 बजे बैठक होनी है। इसमें तीन वर्षों से लंबित डीए, एचआरए वेतन विसंगति सुलझाने पिंगुवा समिति की रिपोर्ट लागू करने को लेकर अंतिम आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। फेडरेशन के नेताओं ने कहा कि यदि किसी संगठन की सहमति नहीं आती है तो फेडरेशन के निर्णय से उस संगठन की सहमति मानी जाएगी। दूसरी पटवारी आंदोलन को लेकर संचालनालय के नेताओं का कहना है कि जैसे हमने मुख्यमंत्री जी को पुराने पेंशन बहाली करने पर जो सम्मान देते हुए पेंशन पुरुष की उपाधि दे, हर गली सडक़ पे बैनर पोस्टर से उनका स्वागत सम्मान किया था, तो आज भी दमनकारी अस्मा कानून का लागू किये जाने का विरोध हर गली, सडक़ पर संगठनो (फेडरेशन) के माध्यम से बैनर पोस्टर लगवा मुख्यमंत्री जी को अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए, जिससे आम जन तक भी हमारी बात पहुंच सके।