रायपुर
365 दिनों में पाइपलाइन टेस्टिंग का समय नहीं मिला निगम को
09-Jun-2023 9:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 जून। शंकर नगर मेन रोड (शहीद भगत सिंह चौक से एक्सप्रेस- वे) और उसके आजू-बाजू न्यू शांति नगर तथा गीतांजली नगर में अमृत मिशन का पाइप लाइन डले 365 दिन से ऊपर हो गया। निगम और पीएच अमले को अब तक टेस्टिंग नहीं हुई है। इस वजह से अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। जल संबंधी निवारण को लेकर अमृत योजना के अधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठकर समीक्षा, नल कनेक्शन से बराबर पानी प्राप्त हो, मॉनिटरिंग करेंगे लाइनमैन। नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने आज जौन 4 में एबी डी एरिया समेत अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइनों में पानी की समस्या को लेकर वृहत समीक्षा की। जोन आयुक्त हेमंत शर्मा कार्यपालन अभियंता लोकेश चंद्रवंशी अंशुल शर्मा अनुराग पाटेकर सहित जल विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे