रायपुर

11 जून को कांग्रेस का रायपुर संभाग सम्मेलन
09-Jun-2023 9:12 PM
11 जून को कांग्रेस का रायपुर संभाग सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जून। आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस का रायपुर  संभागीय सम्मेलन का आयोजन 11 जून  को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में सुबह 11 बजे आयोजित है। इसे लेकर आज प्रभारी सचिव चंदन यादव ने शहर जिला के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। वहीं

सरगुजा संभाग का संभागीय सम्मेलन का आयोजन 13 जून 2023 को होटल ग्रैण्ड बसंत, खरसिया रोड, अंबिकापुर में सुबह 11 बजे से होगा।, दोनो सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश  अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश प्रभारी सचिव  डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ एवं समस्त मंत्री सांसद, राष्ट्रीय सचिव  राजेश तिवारी, विकास उपाध्याय, पारस चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन में  सरगुजा  संभाग के समस्त विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला  प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष,  जिला  कार्यकारिणी, समस्त ब्लाक अध्यक्ष, जिला एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं सभापति,  निगम के महापौर एवं सभापति एवं पार्षद, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, निगम मंडल बोर्ड के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, कृषि उपज मंडी, सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।


अन्य पोस्ट