रायपुर

संडी में ऐथेनाल प्लांट के विरोध में उतरी आप, कलेक्टर को ज्ञापन
09-Jun-2023 9:10 PM
संडी में ऐथेनाल प्लांट के विरोध में उतरी आप, कलेक्टर को ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जून। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा रायपुर जिले के आरंग तहसील स्थित ग्राम संडी में कृषकों की कृषि भूमि पर ऐथेनाल प्लांट स्थापित करने तथा ग्रामवासियों में व्याप्त आक्रोश को देखते हुए आप पार्टी कृषि भूमि के स्थान पर बंजर, घास भूमि पर केथेनाल प्लांट स्थापित करने तथा मोवा में दिवंगत लडक़ी के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए थाने का घेराव किया गया। जिसमे आप पार्टी ने भी सहभागिता निभाई तथा तत्काल उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि थाना धेराव में कार्यक्रम प्रभारी गौरव सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर थाना घेराव के दौरान उपस्थित परिजनों व आक्रोशित नागरिकों को संबोधित करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

श्री झा ने आरंग के संडी ग्राम में एथेनाल प्लांट लगाने के विरोध में ग्रामवासियों  के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आप पार्टी ने उनकी मांगों का समर्थन किया है ।


अन्य पोस्ट