रायपुर
हजरत चांद शाह वली का उर्स पाक 7,8,9 जून को
06-Jun-2023 5:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 जून। हजरत चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह (तीन मजार ):का सालाना उर्स पाक बड़े ही शानो शौकत से मनाया जा रहा है। तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। कल 7 जून बुधवार को असर की नमाज के बाद मजार से शाही संदल निकाला जाएगा। जो शहर का गश्त करने के बाद वापस मजार पहुंचेगा। जहां चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। ईशा की नमाज के बाद हाफिज और कारी मोहम्मद इमरान अशर्फी और तौकीर जिया जामई का खिताब होगा। 8 जून जुमेरात को मगरिब की नमाज के बाद न्याल बंधु एंड पार्टी की महफिल समा होगी । वहीं 9 जून जुमा को सुबह 10 बजे कुल शरीफ की फातिहा होगी । उसके बाद आम लंगर का एहतेमाम किया गया है । यह जानकारी आस्ताने के खादिम जनाब शेख रहीम और शेख शमीम ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे