रायपुर

छत्तीसगढ़ रोप स्कीपिंग टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मुंबई रवाना
02-Jun-2023 5:08 PM
छत्तीसगढ़ रोप स्कीपिंग टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मुंबई रवाना

रायपुर, 2 जून। मां दंतेश्वरी मंदिर पुरानी बस्ती से माई से आशीर्वाद लेकर छत्तीसगढ़ रोप स्कीपिंग (रस्सी कूद) टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता मुंबई महाराष्ट्र (ई एस कालेज,जोगेश्वरी स्टेशन रोड)3 से 5 तक आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने हावड़ा मेल से रवाना हुई।

टीम में वासुदेव पटेल, नीलाभ पटेल , ओकेश पटेल , जय कुमार पटेल  सभी रायपुर, योगेन्द्र धु्रव सिरपुर , योगेन्द्र निर्मलकर धमतरी, तरुण कन्नौजे आरंग, आँचल कन्नौज आरंग, कोच  रंजनीकांत पटेल बिलासपुर, मैनेजर  राजाराम देवांगन राजनांदगांव साथ में पालक  महेंद्र कन्नौज  शामिल हैं।  टीम को दंतेश्वरी माई मंदिर में  अशोक पहलवान अखाड़ा संचालक,  विजेता मन्नु यादव पार्षद,  गौतम राहा व्यायाम शिक्षक कालीबाड़ी स्कूल, राष्ट्रीय गोल्ड मेडल खिलाड़ी देवाशीस पटेल, चरण सिंह ध्रुव, हेमलाल पटेल ने सभी खिलाडय़िों को पुष्पहार, तिलक, टी शर्ट एवं रास्ते खर्च नगद राशि प्रदान कर रवाना किया। ये सभी खिलाड़ी हावड़ा मेल से रायपुर स्टेशन से प्रस्थान करेंगे।

जानकारी छत्तीसगढ़ रोप स्कीपिंग (रस्सी कूद) के प्रभारी एवं राष्ट्रीय निर्णायक पीताम्बर पटेल व्यायाम शिक्षक प्रो जे एन पांडेय स्कूल ने दी।
 


अन्य पोस्ट