रायपुर
बैंक खातों में सुधार कर 4 तेंदूपत्ता संग्राहकों को दिया पैसा
02-Jun-2023 5:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 जून। राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के सुकमा वनमंडल के जिन चार हितग्राहियों को बैंक खाते की विसंगति के कारण सहायता अनुदान राशि का भुगतान नहीं हो पाया था, उनके खाते की विसंगति में सुधार करते हुए 1 जून 2023 को सहायता राशि अनुदान का भुगतान हितग्राहियों के खाते में कर दिया गया है।
वनोपज संघ के अपर एमडी अमरनाथ प्रसाद के अनुसार सुकमा वनमंडल के अंतर्गत हितग्राही नन्दाराम, हिड़मे और सुश्री विद्या ठाकुर प्रत्येक को 2-2 लाख रूपए तथा करण सिंह को 30 हजार रूपए का भुगतान कर दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे