रायपुर

जीवनदायिनी 108/102 संजीवनी कर्मचारियों की मांग तत्काल पूरी हो
02-Jun-2023 5:03 PM
जीवनदायिनी 108/102 संजीवनी कर्मचारियों की मांग तत्काल पूरी हो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जून।
छत्तीसगढ़ संजीवनी 108-102 कर्मचारी कल्याण संघ ने शुक्रवार को एकदिवसीय प्रदर्शन तूता में किया । दोनों सरकारों के द्वारा वादा खिलाफी के खिलाफ अपनी 7 सूत्रीय मांगों के लिए धरना दिया गया है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र राठोर के नेतृत्व में  कर्मचारियों ने धरना दिया और यदि मांग पुरी नहीं हुई तो 9 जून को पूरे प्रांत व्यापी आंदोलन किया जाएगा। आंदोलनकारियों की सभा को आम आदमी पार्टी जिला सचिव विजय कुमार झा एवं कार्यक्रम प्रभारी गौरव सिंह द्वारा संबोधित किया गया तथा इनकी मांगों का समर्थन करते हुए 108 102 जीवनदायिनी हैं। 

करोना काल में कितने लोगों की प्राणों की रक्षा किए हैं। कितने लोगों के दिवंगत होने के बाद परिवार वाले शव को स्पर्श नहीं करते थे। तब  पीपी कीट पहनकर सम्मान शव का अंतिम संस्कार करवाते थे। मुख्यमंत्री ने विपक्ष में रहते हुए ठेका प्रथा बंद करने की बात की थी। किंतु आज भी ठेका प्रथा जारी है। अन्य कर्मचारियों की भांति 62 वर्ष के सेवा गारंटी तथा 2018 के भाजपा शासनकाल में आंदोलन के दौरान बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को वापसी सहित सात सूत्रीय मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। 
आम आदमी पार्टी ने तत्काल मांगों को पूरा करने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मांग  की है। अन्यथा 9 जून को विशाल  विरोध रैली किया जाएगा।

 


अन्य पोस्ट