रायपुर
ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के सीएमडी देवांगन दोपहर डंगनिया में करेंगे बैठक
02-Jun-2023 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 जून । राष्ट्रीय ग्रामीण विद्युतीकरण निगम के सीएमडी विवेक देवांगन रायपुर के दौरे पर हैं। वे आज विद्युत मंडल मुख्यालय डंगनिया में छत्तीसगढ़ मे ग्रामीण विद्युतीकरण कि स्थिति और नयी योजनाओं पर बैठक करेंगे। 1993 बैच के आईएएस देवांगन छत्तीसगढ़ मूल के मणिपुर कैडर के अफसर हैं। वे छत्तीसगढ़ गठन के प्रारंभिक वर्षों में यहां डेपुटेशन पर कार्य कर चुके हैं। वे रायपुर कलेक्टर भी रह चुके है। डीडी नगर में इनका घर भी है। देवांगन, यूपीए शासन में केंद्रीय राज्य मंत्री चरणदास महंत के निज सचिव रहे हैं।
अपने सेवा काल का लंबा अर्सा डेपुटेशन पर गुजारा है। हाल में इनके नेतृत्व वाले निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे