रायपुर
बीईओ से हटाकर प्राचार्य बनाया, 5 दिन बाद जेडी आफिस अटैच
02-Jun-2023 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर ,2 जून । शिक्षा विभाग ने जिस अधिकारी को बीईओ के पद पर हटाया गया था, उस अधिकारी को संयुक्त संचालक के. कुमार ने अपने कार्यालय में बुला लिया। इससे पहले 25 मई को गरियाबंद के विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरपी दास को पद से हटाकर उन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा छुरा में प्राचार्य पदस्थ किया था।
5 दिन बाद संयुक्त संचालक ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए आरपी दास को अपने पास बुला लिया। रायपुर के संयुक्त संचालक ने आदेश जारी कर लिखा है कि आरपी दास को संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ कर दिया। साथ ये भी लिखा है कि वेतन और अन्य स्वत्वों का भुगतान पूर्व के अनुसार ही जायेगा
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे