रायपुर

गिफ्ट भेजने के नाम पर 47 हजार का नाइजीरियाई ठग दिल्ली से गिरफ्तार
31-May-2023 5:02 PM
गिफ्ट भेजने के नाम पर 47 हजार का  नाइजीरियाई ठग दिल्ली से गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मई। 
सोशल मीडिया पर  महिलाओं को झांसे में लेकर  लाखों रूपए ठगने करने वाले  नाइजीरियन नागरिक  को पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई है। अपने साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया के सभी  प्लेटफार्मो के माध्यम से  ठगी की। फेसबुक में फर्जी आई डी बनाकर प्रार्थिया महिला को अपने झांसे में लेकर बनाया था अपना शिकार।

मैसेंजर एवं व्हाट्सएप के माध्यम से चेट कर धीरे - धीरे महिला का विश्वास व मोबाईल नंबर हासिल किया। वह  व्हाटसएप कॉल में  ही बात करता था ।गिफ्ट भेजने के नाम पर अपने भरोसे व झांसे में लिया। और  48,570/-रूपए ठगे।

इसमें नाइजीरियन गिरोह के होने की आशंका के साथ पुलिस टीम दिल्ली में  कैम्प कर विकासपुरी गार्डन रोड -10 से गिरफ्तार किया।आरोपी चुकुमा इमेके मूलत: नाइजीरिया का निवासी है । अपने शिकार को गुमराह करने हे अलग - अलग मोबाईल नंबर व व्यक्तियों के नाम से फोन  करता था।
 


अन्य पोस्ट