रायपुर

भीड़ से निपटने सात ट्रेनों में अतिरिक्त कोच कल से
31-May-2023 2:59 PM
भीड़ से निपटने सात ट्रेनों में अतिरिक्त कोच कल से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 मई। 
रेलवे प्रशासन अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 7 एक्सप्रेस गाडिय़ों में एक-एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाडिय़ों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।

18425/18426 पुरी-दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा पुरी से 01 जून  से 26 जून तक तथा दुर्ग से 02 जून से 30 जून  तक। 20471/20472 बीकानेर-पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा बीकानेर से 04 जून से 29 जून  तक तथा पुरी से 07 जून  से 30 जून तक।

18518/18517 लिंक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा विशाखापटनम से 31 मई  से 11 जून  तक कोरबा से 01 जून से 12 जून तक उपलब्ध रहेगी। 20917/20918 इंदौर-पुरी-इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा इंदौर से 30 मई  को तथा पुरी से 01 जून को।

20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा उदयपुर से 03 जून  से 24 जून  तक तथा शालीमार से 04 जून से 25 जून तक।  गाड़ी संख्या 20861/20862 पुरी-अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा पुरी से 07 जून 2023 को तथा अहमदाबाद से 09 जून को। 22827/22828 सूरत-पुरी-सूरत एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा पुरी से 04 जून  को तथा सूरत से 06 जून को।


अन्य पोस्ट