रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मई। घर में घुसकर मारपीट, लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नाबालिग है। यह घटना धरसींवा की है ।
पुलिस के मुताबिक ताराचन्द साहू ने निमोरा धरसींवा स्थित निर्माणधीन पानी टंकी के पास बने एक कमरे में रहकर चौकीदारी का काम करता है। वह 25 मई को सुबह अपने कमरे में था कि लगभग 7.30 बजे केटीएम मोटर सायकल में आए 3 लडक़े ताराचंद के कमरे में जबर्दस्ती घुसे। और पैसा मांगे जिस पर साहू ने मेरे पास पैसा नहीं है कहा ।तभी एक लडक़ा ताराचंद को पीछे से दबोच कर उसके मुंह को बन्द कर दिया।
ताराचंद ने स्वयं को छुड़ाने का प्रयास किया तो दूसरे लडक़े ने अपने पास रखे चाकू से दांये कुल्हे में 3-4वार किया। घायल ताराचंद जमीन में गिर गया एवं लडक़े उसे धमकी दी कि यदि चिल्लायेगा तो जान से मार देंगे तथा तीनों उसकी जेब में रखे पर्स से 3,000/- रूपए एवं आधार कार्ड को लूट कर फरार हो गये। इसकी रिपोर्ट धरसींवा पुलिस ने धारा 452, 394, 324, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया ।
मुखबीर की मदद से पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के दोपहिया वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर आरोपियों को चिन्हांकित किया। इसी दौरान संलिप्त आरोपी महेश रात्रे, रवि कुमार साहू एवं एक नाबालिग को पकड़ पूछताछ करने पर तीनों ने घटना स्वीकारी। तीनों को गिरफ्तार कर उनसे लूट की रकम 1300/- रूपए एवं के टी एम मोटर सायकल तथा 1 चाकू जप्त किया । महेश रात्रे 2 वर्ष पूर्व हत्या के प्रकरण में थाना खमतराई से बाल संप्रेक्षण गृह माना में निरूद्ध रह चुका है।