रायपुर
लिंक में मैसेज लोड करते ही युवक ने गवाएं 75 हजार
28-May-2023 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 मई। मैसेज लिंक टच करते ही दो बैंक खातों से 75 हजार रूपए गवां दिए। आजाद चौक पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है । चौबे कालोनी 2/564 निवासी आशीष टिकरिया ने 9 जनवरी को अपने साथ हुई इस ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके मुताबिक 9279850255 नंबर के धारक ने पांच माह पहले 9 जनवरी की शाम करीब 4.30 बजे आशीष को एक लिंक भेजा । और आशीष ने लिंक खोला और उसमें चाही गई जानकारी लोड किया। उसी वक्त आशीष के बैंक ऑफ बड़ौदा,एसबीआई के दो खातों से 75385 रूपए डेबिट हो गए । आशीष ने कल शाम इस ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे