रायपुर

नांदघाट के पास ट्रक से जा भिड़ी बस, क्लीनर की मौत
28-May-2023 2:38 PM
नांदघाट के पास ट्रक से जा भिड़ी बस, क्लीनर की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मई।
नांदघाट में भीषण सडक़ हादसा हो गया है। यहां एक बस खड़ी ट्रेलर में जा घुसी। जशपुर से रायपुर चलने वाली गुप्ता ट्रैवल्स बस ने खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में क्लीनर की मौत हो गई। वहीं ड्राइवर कंडक्टर समेत 6 यात्री घायल हो गए। ये घटना बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे पर सिमगा नांदघाट के पास हुई। घायलों का सरगांव शासकीय अस्पताल में इलाज जारी है।
 


अन्य पोस्ट