रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मई। छत्तीसगढ़ पंचायत भृत्य कर्मचारी संघ द्वारा तूता में एक दिवसीय आंदोलन किया जा रहा है। वही 15 मई से राजस्व पटवारी संघ अनिश्चितकालीन आंदोलन पर है।
आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के निर्देश पर जिला सचिव विजय कुमार झा ने तूता में आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित करते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया। साथ ही पटवारियों के आंदोलन पर सरकार की चुप्पी की निंदा करते हुए कहा है कि मंत्रालय में ए सी में बैठे अधिकारी पटवारियों की मांगों एवं समस्याओं का निदान करने में रुचि नहीं ले रहे हैं और प्रदेश की जनता ग्रामीण अंचलों में धूप में नौतपा की गर्मी में पटवारियों को ढूंढ रही हैं। आम आदमी पार्टी पंचायत भृत्यों की मांगों को तत्काल पूर्ण करने तथा पटवारियों के प्रतिनिधिमंडल से तत्काल चर्चा करने की मांग की है। दूसरी ओर, अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक उमेश मुदलियार , संरक्षक अजय तिवारी, शिक्षक संघ के संयोजक पिताम्बर पटेल ने आंदोलन पर बैठे पटवारियों को संबोधित किया।