रायपुर

जेजेएम के कार्यों के लिए मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लैक लिस्ट, ज्वाइंट वेंचर वाले फर्मो को नोटिस
27-May-2023 3:54 PM
जेजेएम के कार्यों के लिए मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर  ब्लैक लिस्ट, ज्वाइंट वेंचर वाले फर्मो को नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 मई।
जल जीवन मिशन के आलोक कटिहार ने मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर, रायपुर को राज्य के सभी  जिलों में  मिशन से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया है। साथ ही कोई निविदाकार यदि मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुभव प्रमाण पत्र का उपयोग ज्वाईंट वेंचर के रूप में करते हैं तो उन्हें भी अपात्र करने के निर्देश दिए गए हैं। 

मिशन के अधिकारियों ने बताया कि  कार्यालय में उपलब्ध निविदा दस्तावेजों के अनुसार मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर ने  पूर्व आमंत्रित मल्टीविलेज स्कीम की 12 निविदाओं में 08 ठेकेदारों के साथ र्ज्वाइंट वेंचर किया है। उक्त निविदाओं निविदाकारों द्वारा शपथ पत्र के साथ जो मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किये गये हैं, प्रथम दृष्टया त्रुटिपूर्ण होने की आशंका के कारण उन अनुभव प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए E&ecutive Engineer, P.H. Division  संबलपुर एवं भवानीपटना, ओडिशा को विशेष वाहक भेजकर  इसकी सूचना मिशन संचालक, जल जीवन मिशन, ओडिशा को दी गई। 

कार्यपालन अभियंता, सम्बलपुर, ओडिशा के द्वारा अवगत कराया गया है कि मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा मल्टीविलेज स्किम के निविदाओं में संलग्न अनुभव प्रमाण पत्र उनके कार्यालय द्वारा जारी नहीं किया गया है। इस प्रकार यह प्रमाणित होता है कि मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा निविदा दस्तावेजों में फर्जी एवं कूटरचित अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया गया है, जो अत्यंत गंभीर अपराधिक कृत्य है। और मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर रायपुर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज  की जाएगी। 

इन फर्मों को दिया गया है नोटिस 

जल जीवन मिशन अंतर्गत ठेकेदार मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा मल्टीविलेज योजनाओं की निविदाओं में फर्जी पेपर लगाकर ज्वाईट वेंचर्स दिये जा रहे हैं । और भारी भरकम राशि की वसूली किये जाने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण समिति, रायपुर द्वारा प्राप्त शिकायती पत्र 12 मई 2023 के अनुसार मेसर्स बंसल इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा जल जीवन मिशन की एमवीएस योजनाओं जैसे - मंगलापासीद एमवीएस (मे. गणेश कंस्ट्रक्शन), बिटकुली एमवीएस (मे.संजय अग्रवाल), जेवरा-सिरसा एमवीएस (मे. वेस्ट इंडिया कंपनी), कनेरी एमवीएस(मे. सूर्या इंटरनेशनल), खरवाय एमवीएस(मे. रेखचंद अग्रवाल), गिरौदपुरी एमवीएस(मे. रत्ना खनिज उद्योग), समोदा-अछोला एमवीएस (मे. जय बंजरंग कंस्ट्रक्शन), अगमधाम एमवीएस(मे. राधेश्याम अग्रवाल) आदि लगभग सभी निविदाओं में ज्वाईंट वेंचर देकर निविदा में सांठ-गांठ किया किया गया है। इन सभी ठेकेदारों ने करीब पांच सौ करोड़ से अधिक का काम लिया है, इनको भी नोटिस जारी किया गया है।


अन्य पोस्ट